होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केन्द्र, टी.आई.एफ.आर
होमी भाभा विज्ञानशिक्षा केन्द्र (एच.बी.सी.एस.ई.) टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टी.आई.एफ.आर.), मुम्बई का एक राष्ट्रीय केन्द्र है। केन्द्र का व्यापक लक्ष्य प्राथमिक विद्यालयों से लेकर स्नातक स्तर तक विज्ञान तथा गणित की शिक्षा में समता और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना, और देश में वैज्ञानिक साक्षरता के विकास को बढ़ावा देना है।
गतिविधियाँ:
यह अंतरसम्बन्धी गतिविधियों का एक व्यापक स्पेक्ट्रम वहन करती है। जिसे तीन व्यापक श्रेणियों के अंतर्गत देखा जा सकता है।
- शोध एवं विकास
- शिक्षक अभिविन्यास तथा विज्ञान लोक-व्यापीकरण
- ओलम्पियाड, एन.आई.यू.एस. और विद्यार्थियों के अन्य शिक्षण कार्यक्रम
अपने आरम्भ के तीन दशक बाद होमी भाभा विज्ञानशिक्षा केन्द्र, विज्ञान प्रौद्योगिकी और गणित शिक्षा के अनुसंधान और विकास के लिए देश में मुख्य संस्थान बनकर उभरा है।यह गणित, भौतिकी, रसायनविज्ञान, जीवविज्ञान तथा खगोलविज्ञान के ओलम्पियाड का भारत का प्रमुख केन्द्र है।